HINDUSTAN1ST : परिणीति चोपड़ा- AAP सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में धूमधाम से सगाई की। सगाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें परिणीति की बातें सुन राघव चड्ढा ब्लश करते हुए नजर आए। राघव की ओर इशारा करते हुए, परिणीति ने अपने परिवार से पूछा, ‘हुन ठीक है?’ चोपड़ा परिवार को हूटिंग करते और ‘हां’ कहते सुना गया। परिणीति ने अपने ससुराल चड्ढा को संबोधित करते हुए कहा, “अब चड्ढा, क्या आप मंजूर करते हैं?” परिवार जोर-जोर से तालियां बजाता नजर आया और इससे आप नेता राघव चड्ढा शरमा गए।
मीका सिंह ने सेरेमनी में किया परफॉर्म
जिसके बाद राघव उन्हें चिढ़ाते हुए बोलते हैं की चड्ढा ज्यादा लाउड हैं। एक्ट्रेस ने फौरन अपने परिवार वालों को जोर से चिल्लाने को कहा। इसके बाद सिंगर मीका सिंह ने उन्हें स्टेज पर ज्वाइन किया, मीका ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के साथ मेरा लौंग गवाचा गाना गाया और सभी झूमने लगे।
सगाई में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की
दोनों की इंगेजमेंट सेरमनी काफी शानदार रही। इस सगाई समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आदित्य ठाकरे, पी चिदंबरम शामिल हुए। बहन परिणीति के इस खास दिन में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी लंदन से पहुंची थीं। साथ ही परिवार वाले, दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे।
राघव चड्ढा को छोड़ मुंबई निकलीं परिणीति
परिणीति चोपड़ा सगाई के तीन दिन बाद दिल्ली से वापस मुंबई रवाना हो गई हैं। दिल्ली को अलविदा कहते हुए उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिल्ली एयरपोर्ट की एक फोटो पोस्ट की। फोटो को पोस्ट करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा, ‘बाय-बाय दिल्ली, अपना दिल पीछे छोड़कर जा रही हूं।’
जल्द लेंगे सात फेरे
सगाई के बाद अब फैंस परिणीति की शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही दोनों की शादी कर सकते हैं। इसपर परिणीति की तरफ से भी एक हिंट देखने को मिला। दरअसल, कल प्रियंका चोपड़ा ने कपल को बधाई देने के लिए उनकी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। प्रियंका की इस पोस्ट पर परिणीति ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘मिमी दीदी जल्द ही लड़की वालों की ड्यूटी आपको मिलने वाली हैं।(सूत्र इंटरनेट)