PUNJAB1ST : पंजाब के जंगलात घोटाले के मामले में आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। राज्य सरकार द्वारा आज स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की जानी है। मामले में कांग्रेस के पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां और उनका भतीजा भी आरोपी है। इससे पहले मामले में आरोपी पूर्व कांग्रेसी मंत्री संगत सिंह गिलजियां को हाईकोर्ट से राहत मिल चुकी है। वहीं उनके भतीजे दलजीत गिलजियां को भी विजिलेंस गिरफ्तार कर चुकी है। आरोप है कि दलजीत ही चाचा संगत सिंह गिलजियां का पूरा कामकाज संभालता था। आरोप हैं कि अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर पेड़ों की कटाई के परमिट समेत कई तरह के अन्य कामकाज में उसका सीधा दखल था, लेकिन दलजीत द्वारा इसे राजनीतिक बदलाखोरी कहा गया है।
विजिलेंस ने दर्ज किया केस
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कांग्रेस सरकार के समय हुए जंगलात घोटाले में मोहाली में केस दर्ज किया है। इसके बाद विजिलेंस द्वारा पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया गया था। फिर पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां को नामजद किया गया है और बाद में उनके भतीजे को गिरफ्तार किया गया। मामले में संगत सिंह गिलजियां केस दर्ज होने पर अंडरग्राउंड हो गए थे और बाद में जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।(सूत्र इंटरनेट)