HINDUSTAN1ST DELHI BORDER

पंजाब में विधायकों और कैबिनेट मंत्री पर लाठीचार्ज

Punjab 1st

PUNJAB1ST : अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली जा रहे पंजाब की मान सरकार के मंत्रियों और विधायकों समेत अन्य कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा बादली में रोका गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आरोप लगाए कि पुलिस द्वारा उन्हें अवैध रूप से हिरासत में लिया गया। इसके बाद निहत्थे शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे AAP वर्करों पर लाठीचार्ज कर दिया गया। डॉ. बलबीर ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि जान बचाने के लिए उन्हें CPR करना पड़ा। घायलों को अस्पताल भी ले जाया गया। उन्होंने इस घटना को AAP के विरोध को कुचलने के लिए मोदी सरकार का क्रूर हमला बताया है मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इसे शर्मनाक कृत्य बताया है। उन्होंने लिखा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उन्होंने कहा कि संविधान और सर्वोच्च न्यायालय हमें घूमने और शांतिपूर्वक विरोध करने का अधिकार देता है। लेकिन AAP को इसकी परमिशन नहीं दी जा रही। उन्होंने पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों, विधायकों और स्वयंसेवकों को बादली में रोके जाने को शर्मनाक कहा है।

पुलिस हिरासत में लिए गए AAP पार्षद

अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली पहुंचे AAP से चंडीगढ़ नगर निगम की पार्षद अंजू कत्याल और दमनप्रीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसका कारण उनके द्वारा अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में संलिप्त होने के पोस्टर फाड़ा जाना बताया गया है। इसके अलावा पंजाब के मंत्री व विधायकों और सभी कार्यकर्ताओं को दिल्ली बॉर्डर पर रोका गया है। सभी मंत्री व कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क बैठ कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्का मुक्की की सूचना भी है।

CBI कर रही पूछताछ

AAP संयोजक एवं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से CBI शराब घोटाले में पूछताछ कर रही है। केजरीवाल के समर्थन के लिए पंजाब के मंत्री व नेताओं समेत अन्य कार्यकर्ता दिल्ली जा रहे हैं। अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं।(सूत्र इंटरनेट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *