HINDUSTAN1ST ABOHAR BORDER

अबोहर बॉर्डर से मिला हथियार

Punjab 1st

PUNJAB1ST : भारत-पाकिस्तान सीमा पर पंजाब के अबोहर में सर्च करते हुए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने हथियार बरामद किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सरहद के पास से बरामद पिस्टल पाकिस्तानी तस्करों द्वारा फेंका गया है। फिलहाल पिस्टल को जब्त करके छानबीन शुरू कर दी गई है। वहीं दो दिन पहले एक पाकिस्तानी घुसपैठिया भी काबू किया गया। BSF की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, जवानों की तरफ से जिला फाजिल्का के अबोहर सेक्टर में सरहद के पास नशे व हथियारों की तस्करी के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा था। तभी उनकी नजर एक पिस्टल पर पड़ी। जिसे सुरक्षा जांच के बाद जब्त कर लिया गया। यह हथियार लोडिड था। जिसमें एक मैगजीन और 7 जिंदा राउंड थे।

सरहद पार से आया घुसपैठिया

वहीं, दो दिन पहले BSF ने फिरोजपुर सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया काबू किया। पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक की उम्र 60 से अधिक की है। BSF अधिकारियों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।(सूत्र इंटरनेट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *