HINDUSTAN1ST ARVIND KEJRIWAL

अरविंद केजरीवाल जयपुर में सभा करेंगे

Rajasthan 1st

RAJASTHAN1ST : इस साल राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने अपना संगठन विस्तार करना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अगले महीने जयपुर आ रहे हैं। केजरीवाल की जयपुर में सभा होगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया- केजरीवाल की सभा को लेकर करीब 1 लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। सभा से पहले 27 मई को नवनियुक्त 5,026 पदाधिकारियों को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जल्द ही समारोह की जगह तय कर ली जाएगी।

केजरीवाल और भगवंत मान ने निकाली थी तिरंगा यात्रा

साल 2018 में राजस्थान में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान अरविंद केजरीवाल प्रदेश के दौरे पर आए थे। यहां जयपुर में उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया था। उसके बाद अब एक बार फिर अगले माह केजरीवाल जयपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। हालांकि इसी साल मार्च में केजरीवाल जयपुर आए थे। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जयपुर में तिरंगा यात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया था।

संगठन मजबूत करने पर फोकस

विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अब आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपना संगठन विस्तार करना शुरू कर दिया है। पार्टी अब तक करीब 6,322 पदाधिकारियों की नियुक्ति कर चुकी हैं। पहली लिस्ट में प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल सहित 239 पदाधिकारियों, दूसरी लिस्ट में 1057 पदाधिकारियों और तीसरी लिस्ट में 5026 पदाधिकारियों की नियुक्ति पार्टी ने की हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल और कहना है कि हम जल्द ही यह संख्या 12 हजार तक लेकर जाएंगे। प्रदेश के गांव- गांव व ढाणी-ढाणी तक आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूत करेंगे।

निकाली जाएगी नव संकल्प यात्रा

पार्टी के यूथ विंग के अध्यक्ष अनुराग बराड़ ने बताया- जिस नव संकल्प यात्रा की शुरुआत 15 मई को हनुमानगढ़ से हुई थी वह हर जिला मुख्यालय में निकाली जाएगी। इस यात्रा के मद्देनजर पार्टी ने युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। नव संकल्प यात्रा के जरिए आम आदमी पार्टी बेरोजगारी, पेपर लीक सहित युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दे उठाएगी।

200 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी आप

आम आदमी पार्टी इस बार सभी 200 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणाकर चुकी है। पिछले दो चुनावों सेलगातार आप चुनाव लड़ रही है लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत पाई। इस बार पार्टी राजस्थान विधानसभा चुनावों में जीत सकने वाली सीटों पर अभी से फोकस करने की रणनीति पर चल रही है। पंजाब से सटे गंगानगर जिले में कुछ सीटों पर उसे फायदा होने की उम्मीद है।(सूत्र इंटरनेट)