HINDUSTAN1ST KRUTIKA DESAI

ड्रग्स के बहाने एक्ट्रेस को नकली पुलिसवालों ने रोका

Rajasthan 1st

RAJASTHAN1ST : टीवी एक्ट्रेस कृतिका देसाई फिल्म शूटिंग के लिए जयपुर आई हुई हैं। जयपुर में फिल्म सरपंच लाजो की शूटिंग सामोद के शिवोहम एडवेंचर रिट्रीट रिसॉर्ट में हो रही है। इससे पहले वह फेमस टीवी शो उतरन में काम कर चुकी हैं। शो के लिए सिर भी मुंडवा चुकी हैं। उन्होंने मुंबई का हालही का एक किस्सा शेयर करते हुए बताया- मुंबई में शूटिंग कर वापस जा रही थी। इस दौरान रास्ते में कुछ पुलिस वालों ने रोक लिया। बोले- आपकी गाड़ी में ड्रग्स की चेकिंग करनी है। कृतिका को शक हो गया। उन्होंने पुलिस को बुलाने की धमकी दी तो नकली पुलिस वाले चले गए। उन्होंने अपनी जर्नी के बारे में बताया- मैंने हर तरह के कैरेक्टर किए हैं। इनमें माइथोलॉजी (पौराणिक कथाओं पर आधारित), गेम चेंजिंग, काउंट डाउन शो सहित हर अंदाज के किरदार शामिल हैं। जी टीवी शो कर रही थी उस समय ग्लैमरस लुक सबसे ज्यादा चल रहा था। ऐसे में मैंने खुद को एक्सप्लोर किया। उतरन के किरदार के लिए अपने पूरे बाल मुंडवा दिए। यहां मुझे एक कैरेक्टर के नजरिए से सोच रही थी। यह करने से पहले मैंने अपने पति और बच्चों से भी बात की। उन्हें बताया- मेरे कैरेक्टर के अनुसार मुझे बाल मुंडवाने हैं। यह बड़ा डिसीजन है। उन्होंने कहा- गो फॉर इट। जो करोगी अच्छा करोगी। यहां से मैंने अपने आप को अलग नजरिए से देखना शुरू किया।

कृतिका ने इंडस्ट्री में टीवी, फिल्म, वेब सीरीज में काम किया है।

कृतिका ने कहा- कई दशक से टीवी इंडस्ट्री में हूं। सबसे ज्यादा काम टीवी के लिए ही किया है। शुरुआत से अब तक देखूं तो कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं। बतौर इंसान बहुत बड़ा बदलाव आया है। बतौर एक्टर खुद को खूब एक्सप्लोर किया है। हर तरह की समझ बढ़ी है। टीवी ने बहुत से एक्टर्स को काम दिया, जो पहले सिर्फ फिल्में ही करते थे। यह बहुत बड़ी इंडस्ट्री बनी। टैलेंट को पहचान मिलने लगी। इसी में हम भी शामिल थे।

जयपुर में कृतिका सरपंच लाजो फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

डेली शो के आने के बाद थोड़ी बहुत क्रिएटिविटी कमजोर हुई। लोगों को सिर्फ मसाला देना था। इसके चलते सेंसिटिव सब्जेक्ट पीछे रह गए। सास-बहू टाइप सब्जेक्ट टीवी वालों की प्राथमिकता बन गए। इससे क्रिएटिविटी का नुकसान जरूर हुआ है। एक शो चल जाता है तो उसके पीछे वैसे ही दूसरे शो बनने लग जाते है। वहीं, अगर वेब सीरीज की दुनिया की बात की जाए तो वे टीवी सीरियल से ज्यादा ओपन है। यहां काफी अलग-अलग कंटेंट पर बात हो रही है। मैंने भी ब्रेक के बाद एकता का वेब शो बेबाकी किया था। यह इंडस्ट्री इस समय सबसे ज्यादा पावरफुल है।

सड़क पर नकली पुलिसवालों ने रोक लिया था

कृतिका देसाई ने बताया- अभी एक टीवी सीरियल पंड्या स्टोर कर रही हूं। कुछ दिन पहले मुंबई में शूटिंग खत्म करके घर की तरफ जा रही थी। तब रास्ते में कुछ पुलिसवालों ने गाड़ी रोक ली। तलाशी लेने की बात कही। वे मेरे पास आए। कहा- आपको गाड़ी से बाहर निकलना होगा। हम गाड़ी चेक करेंगे। वे बोलने लगे की आपकी गाड़ी में ड्रग्स हो सकती है। मुझे यह सुनकर शक हो गया। मैंने कहा- आप लोग दूर हो जाओ। नहीं तो मैं पुलिस को बुला लूंगी। मुझे समझ में आ गया था कि ये फेक पुलिसवाले हैं। वो भाग निकले। मैंने फिर इसकी शिकायत पुलिस थाने में की। हालांकि इस तरह का कदम उठाना आसान नहीं होता है। क्योंकि इसके बाद आपको कभी भी बुला लिया जाता है। टीवी शो करते हुए, बिजी रहते हुए ऐसे समय निकालना आसान नहीं होता है। इसके बावजूद शिकायत की। वे लोग पकड़े गए। इसका मैंने वीडियो भी जारी किया था। फिलहाल फिल्म के लिए इस टीवी शो से 15 दिन का ब्रेक लिया है।

पंड्या स्टोर फिजिकल चैलेंज्ड रोल

कृतिका देसाई ने बताया- पंड्या स्टोर को इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। यह रोल मेरे लिए भी चैलेंजिंग रहा। जो सुमन का किरदार है, वह फिजिकल चैलेंज्ड है। व्हीलचेयर पर ही सभी काम करने होते हैं। मैंने इसे अच्छे से एन्जॉय किया। लोगों को यह यूनीक अंदाज पसंद भी आया। यह शो लोगों को कनेक्ट करने वाला है, क्योंकि एक आम फैमिली की कहानी, जो हर घर को अपनी सी लगती है। कोरोना के दौरान हमारी पूरी यूनिट को बीकानेर शिफ्ट किया गया था। हमने वहां की हेरिटेज प्रॉपर्टी गजनेर पैलेस में पूरा शूट किया। यह एक यादगार लम्हा रहा।

सरपंच लाजो की भूमिका में आएंगी नजर

जयपुर में कृतिका तपेश कोटिया के निर्देशन में बन रही फिल्म सरपंच लाजो की शूटिंग के लिए आई हैं। वे इसमें मुख्य किरदार में हैं। तपेश ने बताया- जयपुर में शूट करने के बाद हम सामोद के शिवोहम एडवेंचर रिट्रीट में शूट कर रहे हैं। पहली बार फिल्म की फोटोग्राफी, रिकॉर्डिंग, मेकअप और स्टाइलिंग इत्यादि मुंबई, बंगाल और ओडिसा के लोग कर रहे हैं। कहानी मनीषा देसाई की लिखी हुई है। इसके क्रिएटिव डायरेक्टर विष्णु तंवर और प्रतीक प्रधान हैं। सेट डिजाइनिंग प्रशांत शेडेकर का है। मुंबई में संगीत और एडिटिंग के बाद रक्षाबंधन पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। तपेश ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सामाजिक संदेश पर बनी यह एक बहुत ही मार्मिक पारिवारिक कहानी है, जिसे अपने सशक्त अभिनय से सभी नामचीन कलाकारों और कृतिका देसाई ने चार चांद लगाया है।(सूत्र इंटरनेट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *