HINDUSTAN1ST SUICIDE

स्टूडेंट ने सुसाइड किया

Rajasthan 1st

RAJASTHAN1ST : नीट(NEET) कोचिंग कर रहे स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। वह पढ़ाई के लिए करीब एक साल पहले कोटा आया था। छात्र कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके में कमला उद्यान एरिया में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक स्टूडेंट ने बुधवार रात करीब 9 बजे अपने रूम में ही फंदा लगा लिया था। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में स्टूडेंट के नोट्स के बीच एक लड़की को लिखे लेटर भी मिले हैं। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की आगे जांच में जुट गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्र बिहार का रहने वाला था।

12वीं का छात्र था, साथ में नीट की तैयारी कर रहा था

डीएसपी शंकर लाल ने बताया कि आर्यन(16) निवासी खोजपुरा जिला नालंदा बिहार का रहने वाला था। वो 12वीं का छात्र था और साथ में नीट की भी तैयारी कर रहा था। कोटा में वह कमला उद्यान इलाके के रेहान रेजिडेंसी में रहता था। बुधवार को कोचिंग से शाम को आने के बाद वह अपने कमरे में गया फिर रात तक बाहर नहीं आया। इस बीच, परिजनों ने आर्यन को कॉल किया ताे उसने रिसीव नहीं किया। इस पर परिजनों ने हॉस्टल के वार्डन को कॉल कर बताया। वार्डन ने आर्यन के कमरे का गेट खटखटाया तो वह अंदर से लॉक था। काफी देर तक गेट नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और गेट तोड़ा तो आर्यन अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ था। शव को नीचे उतार एमबीएस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दी।

नोट्स के बीच मिले लड़की काे लिखे लैटर

पुलिस ने आर्यन के कमरे को खंगाला तो उसके नोट्स के बीच लेटर मिले। जब पड़ताल की तो पता चला ये लैटर आर्यन ने किसी लड़की के नाम लिखे थे। हालांकि पुलिस ने अभी सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लैटर मिलने के बाद वह इस एंगल पर भी जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि मई महीने के 24 दिनों में यह चौथा मामला है जब कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने खुदकुशी कर ली। 8 से 11 मई के बीच तीन स्टूडेंट ने सुसाइड किया था। 12 दिन बाद एक और स्टूडेंट ने अपनी जान दे दी। इनमें तीन सुसाइड कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के हैं।(सूत्र इंटरनेट)