HINDUSTAN1ST DR. ARVIND YADAV

BJP नेता का विपक्ष पर निशाना

Rewari 1st

REWARI1ST : हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अरविंद यादव ने विपक्षी नेताओं को घेरते हुए कहा कि विपक्ष के पास ना कहने को कुछ है और ना करने को कुछ है। 50 वर्षों से ज्यादा वक्त तक सत्ता सुख भोगा, लेकिन कुछ नहीं। भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विपक्ष मुकाबला नहीं कर सकता। जनता सबकुछ जान चुकी है, इसलिए विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगी।

भाजपा ने नए आयाम स्थापित किए

डॉ. अरविंद यादव गुरुवार को शहर के सेक्टर-3 स्थित गंगा सहाय मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की 17वीं वर्षगांठ पर आयोजित चिकित्सका कैंप का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने देश और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। विपक्ष नकारात्मक सोच के साथ उनका विरोध कर रहा है।

भ्रमित कर रहा विपक्ष

पिछले दिनों आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा हरियाणा में की गई घोषणाओं पर डॉ. अरविंद यादव ने कहा कि हमारी सरकार अंत्योदय लक्ष्य पर काम कर रही है। जबकि विपक्ष सत्ता सुख पाने के लिए प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे लुटाने के लिए नहीं है। बजट पर तालमेल बैठाकर काम करना होता है। हमारी सरकार लोगों की उपेक्षा पर खरा उतर रही है। इस दौरान सुकन्या योजना के तहत लोगों के खाते भी खुलवाए गए। इस मौके पर महामंडलेश्वर महाराज रामेश्वर दास, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान, अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. हमेश्वर गुप्ता, डॉ. कविता गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।(सूत्र इंटरनेट)