HINDUSTAN1ST : विजडन क्रिकेटर्स अलमानेक ने साल के टॉप-5 क्रिकेटर्स की लिस्ट जारी कर दी। इसमें भारत की महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी शामिल हैं। इस लिस्ट में कौर के अलावा, टॉम ब्लंडेल (न्यूजीलैंड), बेन फोक्स (इंग्लैंड), डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) और मैथ्यू पॉट्स (इंग्लैंड) का नाम भी मौजूद है। सूर्यकुमार यादव को टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। हरमनप्रीत कौर इस सम्मानित लिस्ट में जगह बनाने वालीं भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं। विजडन 1889 से हर साल यह लिस्ट जारी कर रहा है। इसके अलावा इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को पुरुष खिलाड़ियों में साल 2022-23 के लिए दुनिया का सबसे शानदार क्रिकेटर चुना गया है। वहीं महिला क्रिकेटर्स में ये पुरस्कार बेथ मूनी को मिला है। सूर्यकुमार यादव को टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।
हरमनप्रीत कौर का उम्दा प्रदर्शन
हरमनप्रीत को पिछले साल उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला है। हरमनप्रीत ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में 111 गेंद में नाबाद 143 रन बनाए थे। इसके साथ ही टीम इंडिया ने साल 1999 के बाद पहली बार इंग्लैंड में कोई वनडे सीरीज जीती थी। हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया था। वहीं टीम एशिया कप की भी विजेता बनी थी। पिछले साल हरमनप्रीत ने 17 वनडे मुकाबले खेले थे और 58.00 की औसत से 754 रन बनाने में कामयाब रही थी। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 142 रन नाबाद था।(सूत्र इंटरनेट)